Tuesday, September 15, 2026

घाटशिला उपचुनाव : सोमेश सोरेन या बाबूलाल सोरेन में से कौन मारेगा बाजी ?

घाटशिला उपचुनाव : त्यौहार के इस मौसम में झारखंड में चुनावी राजनीति का भी तड़का लगा हुआ है. इन दिनों घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की चर्चा राज्य में राजनीतिक तापमान को बढ़ाए हुए है. उपचुनाव को लेकर नामाकंन का काम जारी है और 21 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल होगा लेकिन आज यानी शुक्रवार को नामांकन को लेकर हाईवोल्टेज राजनीति देखने को मिल सकती है. बीते दिनों झारखंड के सीएम सह झामुमो के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झामुमो की ओर से दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया है वही दूसरी तरफ बीजेपी से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को उपचुनाव में फिर से मौका दिया है. इससे पहले पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भी वह भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाये गये थे.

सोमेश सोरेन और बाबूलाल सोरेन ने किया नामांकन

घाटशिला उपचुनाव के लिए झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन शुक्रवार यानी आज नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन-चार मंत्रियों के साथ सोमेश सोरेन के नामांकन और दहीगोड़ा में आयोजित नामांकन जनसभा में शामिल हुए। उधर, भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन और मऊभंडार में होनेवाली जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत कई बड़े नेताओं के मौजूद रहे.

ghatshila chunav 1760526298675
घाटशिला

झामुमो अध्यक्ष ने विधायकों और संसादों को दिया निर्देश

झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपने सभी विधायकों और सांसदों के साथ साथ पार्टी पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि घाटशिला उपचुनाव में जीत का मार्जिन दोगुना हासिल करने के लिए जोर-शोर से चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता जुट जाएं। इसे लेकर हेमंत सोरेन कई बैठक भी कर चुके हैं. इन बैठकों में मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री हफीजूल हसन, योगेंद्र प्रसाद, सुखराम उरांव, सविता महतो, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, दशरथ गागरई, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, जगत माझी, लुईस मरांडी, सांसद जोबा मांझी समेत कई विधायक उपस्थित रहे।

स्टार प्रचारकों की सूची जारी

चुनावी गहमागहमी के बीच झामुमो ने घाटशिला उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। चुनाव प्रचार की कमान पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन संभालेंगे। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पाण्डेय, कल्पना सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, जोबा मांझी, डॉ महुआ माजी, हफिजुल हसन, लुईस मरांडी, समेत अन्य शामिल किया है। ये सभी मिलकर घाटशिला में सभाएं करेंगे। बता दे, घाटशिला झामुमो का पारंपरिक गढ़ रहा है, जहां 2019 और 2024 में रामदास की जीत ने पार्टी को मजबूत बनाया था ।

बाबूलाल सोरेन

बाबूलाल सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह 17 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने कहा कि जीत हासिल करने के बाद उनकी प्रथमिकता शिक्षा, स्वास्थ, बुनियादी ढांचा, सड़क और युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने पर होगा. बता दे बाबूलाल सोरेन 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रामदास सोरेन से हार गए थे। बता दे, घाटशिला सीट 15 अगस्त को नई दिल्ली में रामदास सोरेन के निधन के बाद से खाली थी और ऐसे में 6 महीने के अंतर्गत उपचुनाव करवाना अनिवार्य था। साथ ही इस बार के बिहार विधान सभा चुनाव में ही घाटशिला उपचुनाव होगा जहां 14 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर