Monday, April 20, 2026

मांडर टोल प्लाजा पर बारातियों का उत्पात, टोलकर्मियों के साथ मारपीट व लूटपाट करने का लगा आरोप

रांची: मांडर टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 50–60 लोगों की भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मांडर टोल प्लाजा की है, जहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में टोल मैनेजर समेत करीब आधा दर्जन कर्मियों के घायल होने की सूचना है। इधर घटना के बाद मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में नीतीश के उत्तराधिकारी को लेकर एनडीए की बड़ी बैठक आज, नितिन नबीन, मांझी, कुशवाहा व चिराग भी रहेंगे मौजूद

टोल मैनेजर का आरोप है कि शादी समारोह में जा रहे लोगों का समूह नियमों को दरकिनार करते हुए गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से खासतौर पर ऑटो और बाइक लेन के जरिए जबरन प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों द्वारा जब उन्हें रोका गया, तो आरोप है कि हमलावरों ने भीड़ इकट्ठा कर टोल कर्मियों पर हमला कर दिया। लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई, जिसमें महिला कर्मियों को भी नहीं छोड़ा गया।

बारातियों के समूह के इस हमले में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पत्थरबाजी कर टोल प्लाजा की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही टोल कार्यालय से करीब ₹70,000 नकद और कैश अलमारी की चाबी भी लूटकर फरार हो गए।

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर