Sunday, November 1, 2026

रांची : रिम्स-2 परियोजना को लेकर बढ़ा तनाव, भूमि पूजन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची: लंबे समय से विवादों और विरोध के कारण चर्चा में रही बहुचर्चित रिम्स-2 परियोजना का निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। कांके प्रखंड के नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित रिम्स-2 के निर्माण के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काम शुरू कराया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए निर्माण स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि प्रशासनिक अधिकारी लगातार ग्रामीणों से संवाद कर स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास करते रहे।

इसे भी पढ़ें : रांची में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले में थी तलाश

रिम्स-2 निर्माण परियोजना को लेकर विवाद बुधवार से एक बार फिर से शुरू हुआ था, जब भूमि पूजन की तैयारी को सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। एक तरफ राज्य सरकार इस महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं दूसरी ओर प्रभावित ग्रामीणों का विरोध भी तेज होता जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी संभावित विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

निर्माण स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई है, ताकि विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर