Sunday, November 1, 2026

बिहार में नीतीश के उत्तराधिकारी को लेकर एनडीए की बड़ी बैठक आज, नितिन नबीन, मांझी, कुशवाहा व चिराग भी रहेंगे मौजूद

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। राजनीतिक हलकों में चल रहे कयासों के बीच नीतीश कुमार इस्तीफा देने से पहले अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता भी कर सकते हैं. इसके बाद शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक निर्धारित है. इससे पहले आज बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के भी सुबह 11 बजे पटना पहुंचने की संभावना है. एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगी, जिसमें कई बड़े सहयोगी दलों के नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि हम पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीन राम मांझी पहले ही पटना पहुंच चुके हैं। वहीं लोजपा (रामविलस) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए के बैठक में शामिल होंगे। एनडीए की इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। नई सरकार के गठन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। विधायक दल के नेता और मंत्रिमंडल को लेकर भी विचार होगा। सहयोगी दलों के बीच तालमेल पर भी फोकस रहेगा।

इसे भी पढ़ें : नोएडा में श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के बीच योगी सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत तक बढ़ाने का किया ऐलान

चिराग पासवान का पटना दौरा 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मंगलवार को पटना पहुंचेंगे। वह पार्टी की ओर से अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इधर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने कहा है कि मंगलवार को होने वाली एनडीए विधायक दल की बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सभी विधायक शामिल होंगे। विधायक दल के नेता राजू तिवारी के नेतृत्व में सभी विधायकों की भागीदारी होगी।

मांझी और कुशवाहा की मौजूदगी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की बैठक में मौजूदगी बेहस खास मानी जा रही है। अपने अपने दलों के प्रमुख होने के कारण बैठक में उनकी राय अहम मानी जा रही है। सियासी समीकरणों को साधने के लिए यह बैठक अहम है। आने वाले फैसलों की दिशा यहीं से तय होगी। एनडीए की इस बैठक पर विपक्ष भी नजर बनाए हुए है। अगले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बैठक के बाद सियासी तस्वीर और साफ हो सकती है। बिहार में नई सरकार को लेकर उत्सुकता चरम पर है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर