Wednesday, November 4, 2026

चतरा में 12 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चतरा: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंदा थाना पुलिस ने क्षेत्र के सिकिदाग गांव में छापामारी कर 2 किलो 132 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें : कोडरमा विधायक के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या मामले में महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में सिमरिया एसडीपीओ शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि अफीम के साथ तस्कर रविन्द्र रविदास उर्फ रविन्द रविदास (35 वर्ष) पिता सुरेश मोची को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर के घर पर व्यापार करने के उद्देश्य से अवैध अफीम को रखा गया था। पुलिस ने मौके से 2.132 किलो अवैध अफीम को जब्त किया है। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 12 लाख रुपए है। इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के धारा-15/18/27/29 कुन्दा थाना में कांड सं. 38/2026 दर्ज किया गया है.

संघरी घाटी में सड़क हादसा

जिले के सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में गुरूवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में कोयला बेचने जा रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान महेंद्र प्रसाद महतो(40 वर्ष ) पिता बासुदेव महतो के रूप में हुई है। मृतक हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के शिवाडी गांव का रहनेवाला था।

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथमदृष्या अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना घटित हुई प्रतीत हो रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर