Thursday, October 29, 2026

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज से बाहर, ये है बड़ा कारण

खेल डेस्क : भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से रोमांचक क्रिकेट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस दौरे की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में 6 से 10 जून तक होने वाले टेस्ट मैच से होगी, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम और फैंस को बड़ा झटका लगा है।

इसे भी पढ़ें : जाने-माने फ़िल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

विराट क्यों नहीं खेल पाएंगे सीरीज

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. कोहली का इस सीरीज में न होना टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर के लिए एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है. पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

कोहली ने बीते रविवार को खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल में बेंगलुरु को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैच में नाबाद 75 रन की पारी खेली थी। कहा जा रहा है कि इसी पारी के दौरान कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। मैच के दौरान उन्हें रन दौड़ने में परेशानी हो रही थी।

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका 

विराट कोहली के बाहर होने के बाद सवाल उठता है कि उनकी जगह टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा? इस मैच के लिए 4 खिलाड़ियों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। ये खिलाड़ी हैं – यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल और तिलक वर्मा। इनमें से यशस्वी जायसवाल प्रबल दावेदार हैं। हालांकि अब तक BCCI ने विराट कोहली के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि नहीं की है. विराट आखिरी बार जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलते दिखे थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर