Thursday, October 29, 2026

झारखंड में मई के अंत तक मौसम का कहर जारी, आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज पिछले कई दिनों बदला हुआ देखने को मिल रहा है. जो मई माह के अंतिम तक जारी रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा. आमजन को बारिश वज्रपात के दौरान सुरक्षित रहने की आवश्यकता है.

आज आंशिक बादल छाने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. इसके साथ ही राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात होने की संभावना है.

वहीं, पलामू और गढ़वा को छोड़कर राज्य के पश्चिमी, निकटवर्ती मध्य एवं दक्षिणी भागों के कई स्थानों पर गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है. 21 मई को राज्य के पलामू, लातेहार और गढ़वा को छोड़कर बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और बिजली भी गिर सकती है.

इसे भी पढ़े: पेट्रोल डीजल की कीमतों में महज 3 दिनों के बाद ही फिर हुई बढ़ोतरी, 90 पैसे की वृद्धि के बाद जानें अपने शहर का हाल

मई के अंत तक मौसम का कहर जारी

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में 22 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है. वहीं, पश्चिमी भागों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्ग की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी कर बताया कि मई महीने के अंतिम सप्ताह तक मौसम बदला रहेगा और 23 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा, बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात हो सकती है.

विभाग ने आमजन से की अपील

विभाग ने इस दौरान लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है क्योंकि पिछले कुछ दिनों के आंधी-बारिश और तेज हवा से आमजन का जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है. वहीं इस दौरान कई लोगों की वज्रपात से तो कुछ लोगों की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई है. वज्रपात के दौरान किसी भी खुले या पेड़ के नीचे जैसे स्थानों में न जाए. अपनी सुरक्षा के लिए किसी सुरक्षित स्थान का चयन करें और सुरक्षित रहें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर