Thursday, October 29, 2026

पेट्रोल डीजल की कीमतों में महज 3 दिनों के बाद ही फिर हुई बढ़ोतरी, 90 पैसे की वृद्धि के बाद जानें अपने शहर का हाल

न्यूज डेस्क : तेल कंपनियों ने मंगलवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले बीते शुक्रवार यानी 15 मई को ही कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए से अधिक प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। ऐसे में 3 दिनों के अंतराल पर ही तेल की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

वृद्धि से प्रमुख शहरों का हाल

आज की इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा, डीजल का भाव 0.91 रुपये बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.91 रुपये बढ़कर 107.59 रुपये और डीजल की कीमत 0.94 रुपये बढ़कर 94.08 रुपये हो गई है।

इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 0.96 रुपये बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 0.94 रुपये बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.82 रुपये बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 0.86 रुपये बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर