Tuesday, September 15, 2026

नैनी सेंट्रल जेल के वार्डन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अगले महीने होनी थी शादी

प्रयागराज : प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। केंद्रीय कारागार में तैनात एक युवा वार्डन की रविवार देर रात किराए के कमरे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पृथ्वीराज चौहान के रूप में हुई है, जो मऊ जिले के मोहम्मदापुर थाना क्षेत्र के उमनपुर गांव के निवासी थे। परिवार के अनुसार अगले महीने उनकी शादी तय थी और सगाई की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। पृथ्वीराज चौहान वर्ष 2021 में केंद्रीय कारागार विभाग में भर्ती हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक वार्डन नैनी थाना क्षेत्र के प्रयागपुरम मोहल्ले में, जेल परिसर के पीछे स्थित एक किराए के मकान में अकेले रहते थे। रविवार को नियमित ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह शाम को अपने कमरे पर लौटे थे। देर रात तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सूचना मिलते ही नैनी सेंट्रल जेल के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन मौके से बरामद किया है, हालांकि कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम ने बताया कि फिलहाल परिजन भी किसी स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि पृथ्वीराज ने रविवार को सामान्य रूप से ड्यूटी की थी और बाद में अपने कमरे पर चले गए थे। देर रात घटना की सूचना मिली।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर