न्यूज डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं. आयोग लाइव वेबकास्टिंग के जरिए सभी बूथों की निगरानी कर रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में तीन करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर शामिल हैं.
Highlights:
कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला

इस चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा. इसमें कुछ खास सीटें हैं, जैसे तेजस्वी यादव की राघोपुर, तेज प्रताप यादव की महुआ, तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा जो अन्य चर्चित सीटें हैं, उसमें अलीनगर सीट से लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.
JDU के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा सीट, जिन्हें अपने विरोधी दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है और RJD के उम्मीदवार दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की रघुनाथपुर सीट है. इसके अलावा, 122 सीटों पर वोटिंग दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगी. चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

Also Read : Aaj Ka Rashifal 06 नवंबर 2025 : किसे मिलेगा धन लाभ, किसे झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां


