Thursday, July 23, 2026

दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, घटनाओं पर जताया रोष

दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद यानी VHP ने मंगलवार को दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में VHP प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर तनाव बढ़ गया है। VHP पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रही है, वहीं बांग्लादेश में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं। जिसमें VHP कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस बलों ने प्रदर्शनकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया।

दरअसल बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या बीते 18 दिसंबर की रात कर दी गई थी। इससे पहले यह दावा किया जा रहा था कि दीपू ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी भी की थी, लेकिन शुरुआती जांच में इसका कोई साफ सबूत नहीं मिला।बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की क्रूर हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका जताई गई थी। इसलिए, नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

वहीं, बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी शहर खुलना में सोमवार को भी अज्ञात बंदूकधारियों ने 2004 के छात्र-नेतृत्व वाले हिंसक आंदोलन के दूसरे नेता मोतालेब सिकदर को सिर में गोली मार दी। यह हमला प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के कुछ दिनों बाद हुआ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा कई हिंदू संगठनों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सदस्यों पर कथित हमले, आगजनी, लूट और हत्या की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सनातन धर्म सभा द्वारा बुलाए गए बंद के कारण कई दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

बीते 10 दिनों में भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव तब बढ़ता नजर आया, जब 14 दिसंबर को बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणव वर्मा को तलब किया गया, और बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के बयानों को लेकर नाराजगी जताई गई। इसके बाद 18 दिसंबर को मैमन सिंह में 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद उसके शव को आग लगा दी गई। 20 दिसंबर को भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर गहरी चिंता जताई तो वहीं 22 दिसंबर को सिलीगुड़ी स्थित बांग्लादेश वीजा सेंटर में तोड़फोड़ की घटना हुई। इसके बाद बांग्लादेश ने नई दिल्ली में वीजा जारी करना रोक दिया। सिलीगुड़ी में भी वीजा की सेवाएं निलंबित कर दी गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर