Tuesday, September 15, 2026

बच्चा चोरी के शक में संदिग्ध को ग्रामीणों ने पीटा, स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर

चतरा: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़/किचटो में रविवार की रात आठ बजे बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस चिरैयाटांड़ पहुंची और मारपीट में घायल हुए आरोपी व्यक्ति को मुक्त कराया।सबसे पहले पुलिस उसे बचरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गयी. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको रिम्स रेफर कर दिया गया।

इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अपना नाम रामपति रजवार और अपना पता कभी रामगढ़, तो कभी हजारीबाग बता रहा है। मारपीट के पश्चात आरोपी अपना अपराध स्वीकार कर रहा है।वहीं इस बाबत पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि घायल ने बच्चा चोरी के आरोप पर अभी तक कुछ नहीं बताया है। अभी उसकी स्थिति काफी गंभीर है,फिलहाल पुलिस निगरानी में उसका इलाज रिम्स,रांची में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर