Sunday, September 13, 2026

गुरुग्राम के रेस्तरां में सैंडविच में जिंदा कीड़ा मिलने का वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल

गुरुग्राम: गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कथित फेमस रेस्तरां में सैंडविच के अंदर जिंदा कीड़ा मिलने का दावा किया गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो के मुताबिक यह घटना एक ग्रुप के साथ नाश्ते के दौरान हुई. पोस्ट करने वाले यूजर का कहना है कि उन्होंने 6 से 7 तरह के व्यंजन ऑर्डर किए थे. इसी दौरान सैंडविच में सफेद रंग का जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया. वीडियो में यह दृश्य साफ देखा जा सकता है.

इसे भी पढ़े: “गरुड़ पुराण” पर बनेगी अजय देवगन की आने वाली नई हॉरर फिल्म, 21 साल बाद विलेन के रूप में होगी वापसी

खाना खाते वक्त सामने आई घटना

बताया जा रहा है कि जब ग्राहक ने सैंडविच खाना शुरू किया, तब आधा सैंडविच खाने के बाद कीड़ा नजर आया. इसके बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ ही पलों में मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. लोग रेस्तरां की साफ सफाई और फूड हाइजीन पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर महंगे रेस्तरां में ऐसी स्थिति है, तो बाकी जगहों की स्थिति क्या होगी.

रेस्तरां प्रबंधन का बयान

मामला सामने आने के बाद रेस्तरां प्रबंधन की ओर से माफी मांगी गई है. प्रबंधन ने कहा है कि यह एक गंभीर मामला है. भविष्य में ऐसी गलती न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल इस मामले में किसी भी फूड सेफ्टी अथॉरिटी की आधिकारिक जांच या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है. मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है. यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या रेस्तरां में केवल स्वाद पर ध्यान दिया जा रहा है या फिर ग्राहकों की सेहत और साफ सफाई को भी उतनी ही गंभीरता से लिया जा रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर