Health desk: अक्सर हम बुखार, कमजोरी या सर्दी-खांसी को हल्का समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अब यही लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि चीन में एक नया वायरस ALTNV मिला है जो एक छोटे से कीड़े टिक के काटने से फैलता है और शुरुआत में बिल्कुल आम फ्लू जैसा ही लगता है.
Highlights:
इसे भी पढ़े: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंचे, सात साल बाद PM Modi से मिलेंगे, BRICS में क्या होगा?
कैसे आया ये वायरस
बीजिंग में डॉक्टरों ने कुछ मरीजों में तेज बुखार और प्लेटलेट्स कम होने के लक्षण देखे, जो आमतौर पर एक दूसरी बीमारी से जुड़े होते हैं, लेकिन जब टेस्ट में कई मरीज नेगेटिव निकले तो शक बढ़ गया, इसके बाद गहराई से जांच की गई और तभी इस नए वायरस की पहचान हुई. सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि इसके लक्षण बिल्कुल सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, जैसे तेज बुखार, बहुत ज्यादा थकान, कमजोरी और पेट से जुड़ी दिक्कत, इसलिए लोग इसे सीरियस नहीं लेते और यहीं से खतरा बढ़ सकता है.
कैसे फैलता है वायरस
जांच में पता चला कि यह वायरस खास तरह के टिक के काटने से फैलता है, वैज्ञानिकों ने हजारों कीड़ों की जांच की और पाया कि यही कीड़ा जानवरों से इंसानों तक वायरस पहुंचा सकता है, यानी खतरा सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं है. फिलहाल वैज्ञानिक इस वायरस पर नजर रखे हुए हैं और इसकी और जानकारी जुटा रहे हैं, अभी घबराने की जरूरत नहीं बताई गई है, लेकिन सावधानी जरूरी है ताकि इसे समय रहते पहचाना जा सके.
अगर बुखार या कमजोरी लंबे समय तक बनी रहे, तो उसे हल्के में न लें, क्योंकि हर बार ये सिर्फ साधारण वायरल नहीं होता, कभी-कभी इसके पीछे कोई नया खतरा भी छिपा हो सकता है.


