एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड में अजय देवगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि वो जल्द ही एक नई सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं. और इस बार कहानी थोड़ी अलग और रहस्यमयी होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन इस फिल्म में नेगेटिव रोल निभाते दिख सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो यह करीब 21 साल बाद होगा जब वो एक बार फिर खलनायक के किरदार में नजर आएंगे. इससे पहले वो साल 2005 की फिल्म ‘काल’ में इस तरह का रोल कर चुके हैं.
Highlights:
गरुड़ पुराण से प्रेरित होगी कहानी
खबर ये भी है कि इस फिल्म की कहानी गरुड़ पुराण से प्रेरित बताई जा रही है. यानी फिल्म में डर, रहस्य और सुपरनेचुरल एलिमेंट्स का बड़ा तड़का देखने को मिल सकता है. इसी वजह से यह फिल्म पहले से ही चर्चा में आ गई है. पहले इस फिल्म की शूटिंग विदेश में यानी ब्रिटेन में प्लान की गई थी. लेकिन अब शेड्यूल बदल दिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार शूटिंग का एक हिस्सा मुंबई में होगा और इसके बाद बड़ा शेड्यूल लंदन में शूट किया जाएगा.
अजय की दूसरी फिल्म
अजय देवगन फिलहाल अपनी दूसरी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं. खासकर ‘दृश्यम 3’ को लेकर काफी बज बना हुआ है, जो 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो सकती है. अब सवाल यही है कि क्या गरुड़ पुराण पर बनी यह सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म दर्शकों को सच में डरा पाएगी, और क्या अजय देवगन का यह खलनायक वाला अंदाज एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगा.

