Saturday, June 13, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने सबको किया निराश , खुद भी ना खुश आए नज़र !

स्पोर्ट्स : इंडिया A और श्रीलंका A के बीच दांबुला में ट्राइ वन डे सीरीज खेला जा रहा है। इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी का भी चयन किया गया था , लेकिन वैभव सूर्यवंशी जैसी उम्मीदें थी वो उसपर खड़ा नहीं उतर सके। बड़ी पारी में वो अपना जलवा दिखाने में नाकाम हो गए। वैभव के सिलेक्शन को लेकर काफी चर्चा हुई थी, और उन्होंने कहीं न कहीं सिलेक्टर को मजबूर कर दिया था।

श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में तिलक वर्मा कप्तान हैं। भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत में अच्छे शॉर्ट्स भी लगाए , उन्होंने शानदार तीन चौके मारे, लेकिन वो इसे एक बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और 12 गेंदों में केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए।

वैभव सूर्यवंशी का विकेट पारी के चौथे ओवर में गिरा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने लिया । चौथी ओवर के चौथी गेंद पर भी वैभव ने बल्ला घुमाया, बॉल बैट पर अच्छी आई भी लेकिन वैभव उसे उठा नहीं पाए। और गेंद सीधा मिड ऑफ फील्डर के हाथों में चल गई। वैभव का विकेट श्रीलंकाई टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण था , वो उनके सेलीब्रेशन से ही पता चल रहा था। वैभव के आउट होने के बाद प्रभसिमरण भी बस 2 ही रन पर आउट हो गए। फिर प्रिंस आर्य 32 रन पर आउट हो कर वापिस पवेलियन लौट गए।

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम।

श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर