न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किसी भी तरह से कोई साधु-संत शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने एसआईटी का गठन किया, जिसकी जांच में साफ़ हुआ है कि इस प्रकरण में साधु संतों की संलिप्तता नहीं है.
इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव विश्लेषण : नतीजों को राज्यव्यापी जनादेश मानना उचित नहीं
मुख्यमंत्री मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ”राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. ये जानते हुए समाजवादी पार्टी ने सदन की अवमानना के साथ अदालत की निगरानी में चल रही प्रक्रिया को भी अपमानित किया.” मुख्यमंत्री ने बताया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अयोध्या के जिस प्रकरण में चंदा चोरी की बात करते हैं, वहां चंदा चोरी नहीं, बल्कि चढ़ावे से जुड़ा एक प्रकरण था.


