Wednesday, September 23, 2026

JSSC-JPSC नियुक्ति गड़बड़ी की जांच को लेकर CID SIT में 45 अतिरिक्त पुलिस अधिकारी व कर्मी प्रतिनियुक्त

रांची: जेएसएससी और जेपीएससी नियुक्तियों व परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितता और धांधली के मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की एसआईटी में 45 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस संबंध में डीजीपी के निर्देश पर आईजी अभियान के द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. रांची, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, रामगढ़ और खूंटी जिले से कुल 45 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. जिनमें 15 सब-इंस्पेक्टर, 30 हवलदार और आरक्षी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : गजेंद्र पटेल को भाजपा ने सौंपी झारखंड की कमान, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह बने सह-प्रभारी

सीआईडी के द्वारा कहा गया था  कि एसआईटी की टीमें राज्य के बाहर एक ही समय में कई स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. जांच के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों और कैदियों की 24 घंटे निगरानी व सुरक्षा की आवश्यकता है. रांची के डोरंडा, कोतवाली और साइबर थाना जैसे अलग-अलग थानों में आरोपियों से पूछताछ, उन्हें लाने-ले जाने और चिकित्सकीय जांच जैसी प्रक्रियाओं के लिए अतिरिक्त बल की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही थी.

संबंधित जिलों के एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों से नामित अधिकारियों और जवानों को 23 सितंबर के दोपहर तक सीआईडी मुख्यालय, रांची में योगदान देने के लिए विरमित करें. सीआईडी के एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिनियुक्त बल के लिए आवास, मूलभूत सुविधाएं और ड्यूटी का समुचित समन्वय समय पर सुनिश्चित करें. यह प्रतिनियुक्ति जांच प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर