Wednesday, September 23, 2026

UP में बृजेश गंझू के एनकाउंटर पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC ने 7 जिलों में तीन दिनी बंद का किया ऐलान

चतरा : टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में हुई पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद संगठन ने इसे फर्जी एनकाउंटर करार देते हुए विरोध का ऐलान किया है। संगठन की लोहरदगा, लातेहार, महुआडांड़, गारूसीमा, गुमला, पलामू सीमान्त जोनल कमिटी की ओर से जारी बयान में 24 से 26 सितंबर तक चतरा समेत सात जिलों में बंद का आह्वान किया गया है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में डीजीपी नियुक्ति मामले में हुई सुनवाई, अमिकस क्यूरी की रिपोर्ट पर गुरुवार को सरकार का पक्ष

जोनल कमांडर नथुनी के नाम से जारी बयान में दावा किया गया है कि बृजेश गंझू के साथ संगठन के रिजनल कमांडर शशिकांत और जोनल कमांडर नथुनी की 10 सितंबर को बातचीत हुई थी। संगठन का आरोप है कि इसके बाद 16 सितंबर को पुलिस ने केरेडारी के जंगल से बृजेश को पकड़कर अपने साथ ले गई, लेकिन काफी तलाश के बावजूद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद संगठन ने दावा किया कि 20 सितंबर को वाराणसी में उसकी हत्या कर दी गई।

संगठन ने मुठभेड़ की पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर बताया है। बयान में कहा गया है कि पुलिस बार-बार कानून अपने हाथ में क्यों ले रही है और ऐसे मामलों पर हाईकोर्ट संज्ञान क्यों नहीं लेता। संगठन ने मुठभेड़ की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग का संकेत दिया है। संगठन की ओर से जारी बयान में 24 से 26 सितंबर तक चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला जिलों में बंद का आह्वान किया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर