पटना: बिहार सरकार ने विभिन्न विभागों के अधीन आने वाले आयोग, बोर्ड, निगम, पर्षद और समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 23 सितंबर 2026 को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
Highlights:
इसे भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को, इन नेताओं का जाना तय
मासिक वेतन ₹25 हजार से बढ़कर ₹65 हजार
मंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री स्तर की सुविधा पाने वाले पदाधिकारियों का मासिक वेतन 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार रुपये कर दिया गया है। यानी मासिक वेतन में सीधे 40 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
दैनिक भत्ता भी बढ़ा
पदाधिकारियों के दैनिक भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। दैनिक भत्ता 1 हजार रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले के बाद संबंधित श्रेणी के पदाधिकारियों को पहले के मुकाबले ज्यादा दैनिक भत्ता मिलेगा।
आतिथ्य भत्ते में भी बढ़ोतरी
सरकार ने आतिथ्य भत्ते की राशि में भी बदलाव किया है। मंत्री श्रेणी में आतिथ्य भत्ता 18 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं राज्य मंत्री श्रेणी में यह भत्ता 17,500 रुपये से बढ़ाकर 29,500 रुपये कर दिया गया है।
उप मंत्री श्रेणी का भत्ता भी बढ़ा
उप मंत्री श्रेणी में आतिथ्य भत्ता 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 29 हजार रुपये कर दिया गया है। इस तरह मंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री तीनों श्रेणियों में आतिथ्य भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।
पदाधिकारियों को मिलेंगी बढ़ी हुई सुविधाएं
वेतन, दैनिक भत्ता और आतिथ्य भत्ते में किए गए बदलाव के बाद आयोग, बोर्ड, निगम, पर्षद और समितियों के संबंधित पदाधिकारियों को पहले की तुलना में अधिक वित्तीय सुविधाएं मिलेंगी।


