Tuesday, November 3, 2026

होर्मुज़ में मदद न करने पर नेटो देशों को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई नाराजगी, कहा- ‘काग़ज़ी शेर’ और ‘कायर’,

न्यूज डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेटो के सहयोगी देशों को ‘कायर’ कहते हुए ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया है. ट्रंप ने लिखा, “अमेरिका के बिना, नेटो एक कागज़ी शेर है! वे परमाणु शक्ति वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे.”

उन्होंने लिखा, “अब जब वह लड़ाई फ़ौजी तौर पर जीत ली गई है और उनके लिए ख़तरा भी बहुत कम है, तो उन्हें तेल की उन ऊंची कीमतों को लेकर शिकायत है, जो उन्हें चुकानी पड़ रही है. लेकिन वे ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ को खुलवाने में मदद नहीं करना चाहते, जो कि एक आसान-सी मिलिट्री कार्रवाई है.” ट्रंप ने इसे ही ‘तेल की ऊँची कीमतों का एकमात्र कारण’ बताया है. ट्रंप ने आगे लिखा, “उनके लिए ऐसा करना कितना आसान है, और इसमें जोखिम भी कितना कम है. कायर. हम यह बात याद रखेंगे!”

इसे भी पढ़ें : सऊदी अरब ने दी ईरान को जवाबी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी, कहा- हमारे सब्र की एक सीमा है

बीते रविवार को ट्रंप ने यूरोपीय देशों को धमकी दी थी और कहा थी कि अगर वे होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने में मदद नहीं करते हैं, तो यह नेटो के भविष्य के लिए ‘बहुत बुरा’ होगा. लेकिन इसके बावजूद किसी भी यूरोपीय देश ने इसके लिए हामी नहीं भरी थी. 14 मार्च को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, “उम्मीद है कि चीन, फ़्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और दूसरे देश जहाज़ भेजेंगे ताकि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को ऐसे देश से ख़तरा न हो, जो पूरी तरह ख़त्म हो चुका है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर