Thursday, July 23, 2026

तृणमूल कांग्रेस को लेकर चुनाव आयोग के सोशल मीडिया X के पोस्ट पर मचा बवाल, जेएमएम ने ये कहा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को लेकर चुनाव आयोग के सोशल मीडिया X के पोस्ट पर बवाल मच गया है। ECI ने अपने पोस्ट में सीधे-सीधे तृणमूल कांग्रेस को संबोधित करते हुए भय रहित, हिंसा रहित चुनाव आयोग कराने की बात कही है। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक. पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव भयरहित, हिंसारहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ और सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : जेपीएससी एसीएफ परीक्षा त्रुटि मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

चुनाव आयोग द्वारा इस तरह का सोशल मीडिया पोस्ट इससे पहले कभी नहीं आया है। किसी एक पार्टी का नाम लेते हुए इस तरह के पोस्ट पर टीएमसी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी समेत देश के तमाम विपक्षी नेताओं ने जबरदस्त विरोध किया है। दरअसल पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग को लगातार घेर रही है. एसआईआर और चुनाव प्रबंधन में धांधली का सीधा आरोप चुनाव आयोग पर लगाया जा रहा है. चुनाव आयोग पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप भी लगाया जा रहा है. इन्हीं आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को जवाब दिया है.

टीएमसी नेता सागरिका घोष ने कहा

चुनाव आयोग की पोस्ट पर टीएमसी नेता सागरिका घोष ने लिखा, “झूठ। सरासर झूठ। आज सुबह जब हम मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आोयग से मिले, तो चार सदस्यों वाले टीएमसी प्रतिनिधिमंडल डेरेक ओब्रायन, मेनका गुरुस्वामी, साकेत गोखले और मुझे— इनमें से कुछ भी नहीं कहा गया। मुख्य चुनाव आयुक्त Vanish Kumar ने हमसे सिर्फ़ दो बातें कहीं। पहली बात- ‘आपका अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता कहाँ है?’ और दूसरी, सबसे ज़्यादा शर्मनाक दो शब्द- ‘दफ़ा हो जाओ’।”

जेएमएम की भी आई प्रतिक्रिया

इधर झारखंड की प्रमुख पार्टी जेएमएम ने भी चुनाव आयोग के एक्स पर किए गए पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए तंज कसते हुए लिखा, “चलिए गलती सबसे हो जाती है। भाजपा वाली ट्वीट चुनाव आयोग के हैंडल से गलती से हो गई तो इसमें इतना हाय तौबा करने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग के पास चुनाव कराने की अनुभव की कमी के कारण भाजपा से मदद ली जा रही है। इसमें इतनी बड़ी बात क्या है?” दरअसल पार्टी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का सीधा आरोप लगाया है।

अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग के एक्स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि अब ये कहने की भी ज़रूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है. ये अब जग ज़ाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज़्ज़त तो सरेआम मत उछालिये.

अखिलेश यादव ने ये कहा

इधर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर एक संवैधानिक संस्था को “एथिकली करप्ट इंस्टिट्यूट बताया है. एक्स पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा,” बस ईसीआई रहित कर दें, बाकी सब अपने आप हो जाएगा. ये कटाक्ष कर अखिलेश यादव ने हैशटैग लगाकर इस संस्था को “एथिकली करप्ट इंस्टिट्यूट” बताने का अभियान शुरू करने की भी कोशिश की है. ये पोस्ट चुनाव आयोग के बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को दिए जवाब को लेकर किया गया है.

करीब 2,400 अर्धसैनिक कंपनी तैनात

राज्य में करीब 2,400 अर्धसैनिक कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं. इनकी कुल संख्या लगभग 2,40,000 बताई जा रही है.इस बार महिला सुरक्षा कर्मियों की भी रिकॉर्ड संख्या में तैनाती की गई है. जानकारी के मुताबिक, करीब 20,000 महिला अर्धसैनिक जवान, यानी लगभग 200 कंपनियां, चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में यानी 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को अन्य 142 सीटों पर मतदान होगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर