Thursday, November 5, 2026

पश्चिम बंगाल में 4 मई को होने वाले मतगणना से ठीक एक दिन पहले भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पर हंगामा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सोमवार यानी 4 मई को फाल्टा विधानभा सीट को छोड़कर अन्य सभी 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना होने वाली है। फ़ाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी. हालांकि इससे पहले रविवार को बेहद हाईप्रोफाइल सीट भवानीपुर सीट के काउंटिंग सेंटर पर खूब हंगामा हुआ। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के झंडे लगी दो गाड़ियों को उस परिसर में जाने दिया गया, जहां ईवीएम रखी गई हैं.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इससे पहले गुरुवार रात को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसी काउंटिंग सेंटर के सामने चार घंटे तक धरना दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोग बिना अनुमति के स्ट्रॉन्गरूम में घुस रहे हैं. वोटिंग ख़त्म होने के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच तनाव बढ़ गया है. टीएमसी और बीजेपी एक-दूसरे पर चुनावी धांधली का आरोप लगाते रहे हैं. शनिवार को भी बीजेपी और टीएमसी वोटों की गिनती के लिए सिर्फ़ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नियुक्त करने के मुद्दे पर आमने-सामने रहे. इससे पहले दोनों दलों के बीच स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर भी विवाद हुआ था.

इसे भी पढ़ें : बीजेपी में शामिल राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, अब तक दर्ज ‘एफ़आईआर’ की नहीं मिली जानकारी

नहीं होगी वोट चोरी : ऑब्जर्वर

इधर रविवार को पश्चिम बंगाल में विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा, “हम पूरी तरह से तैयार हैं. वोटों की चोरी की कोई संभावना नहीं है. वोटों की गिनती में कोई अनियमितता नहीं होगी.” उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा, “सुरक्षा के इंतज़ाम पूरे हो चुके हैं. वोटों की गिनती के लिए सभी को ट्रेनिंग दी जा चुकी है. इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारी होंगे, और राज्य सरकार के भी कुछ कर्मचारी भी होंगे. जो नतीजे आने हैं, वही आएंगे. वोट चोरी की कोई संभावना नहीं है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर