Thursday, November 5, 2026

धनबाद : शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरसा विधायक अरूप चटर्जी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, डीसी ने ये कहा

धनबाद : जिले में शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितता और मनमाने तरीके से शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के खिलाफ निरसा विधायक अरूप चटर्जी का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। गुरुवार को भी विधायक धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे रहे। किसी बड़े अधिकारी का नहीं पंहुचने पर भी नाराजगी जताई। तीसरे दिन डीईओ उनसे मिलने पहुंचने थे पर विधायक को डेटा उपलब्ध नहीं करने पर बातचीत नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में मारांग बुरु घोरोमगाड़ महासम्मेलन में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पहुंची, लोगों संग सेल्फी लेती आई नजर

विधायक ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से पहल नहीं की गई तो शुक्रवार से उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र करते हुए नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा।

विधायक ने घोषणा की कि शुक्रवार से आइसा छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में छात्र भूख हड़ताल में शामिल होकर शिक्षा विभाग की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। इससे आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी है।

वहीं इस मामले को लेकर उपायुक्त ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता के विधायक के आरोपों की जांच शुरू करने की बात कही है। इसके लिए जिलेभर से संबंधित आंकड़े और दस्तावेज जुटाकर जानकारी एकत्र की जा रही है। साथ ही भूख हड़ताल पर बैठे विधायक के स्वास्थ्य की जांच के लिए सरकारी चिकित्सक भेजने का भी भरोसा दिया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर