Monday, November 2, 2026

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने आम लोगों से की अपील, सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बचाएं; पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अपने रांची स्थित आवास की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए योजना की विशेषताओं एवं लाभों की विस्तार से जानकारी दी तथा आम नागरिकों से भी इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : लातेहार के महुआडांड़ में झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त बैठक, नक्सली नेटवर्क को लेकर बनी साझा रणनीति

विश्व के अग्रणी देशों में शामिल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। पिछले 12 वर्षों में स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और सौर ऊर्जा को जन-आंदोलन का स्वरूप मिला है।

उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे परिवारों का बिजली बिल कम होगा, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। साथ ही कोयला एवं अन्य पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों पर निर्भरता भी कम होगी।

सौर ऊर्जा से खेतों की सिंचाई

संजय सेठ ने कहा कि आज किसान सौर ऊर्जा के माध्यम से अपने खेतों की सिंचाई कर रहे हैं और आम नागरिक अपने घरों में बिजली का उत्पादन कर बिजली खर्च में उल्लेखनीय बचत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 300 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले अनेक परिवार अपनी आवश्यकता के अनुरूप बिजली उत्पादन कर बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं। वहीं, अतिरिक्त बिजली को नेट मीटरिंग के माध्यम से ग्रिड में भेजकर आय अर्जित करने का भी अवसर उपलब्ध है।

योजना में मिलती है सब्सिडी

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को 1 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर ₹30,000, 2 किलोवाट तक ₹60,000 तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर सिस्टम पर अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।

संजय सेठ ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल अवश्य स्थापित करें। इससे न केवल बिजली के खर्च में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना विकसित भारत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी कदम है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर