पलामू: झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसीआरा के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर सेअज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ.शनिवार सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. वहीं सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर पुलिस ने कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
इसे भी पढ़ें : वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भाजपा, पीएम मोदी व हिंदुत्व को लेकर की टिप्पणी, शुरू हुई राजनीतिक बहस

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.आशंका है कि नदी में हुई किसी घटना के बादबहाव के साथ शव मुख्य नहर तक पहुंचा होगा. हालांकि व्यक्ति की मौत के कारणों का स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.आसपास के क्षेत्रों से भी मृतक की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.


