Saturday, September 26, 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, अब पुरुष टीम पर टिकी हैं नज़रें

खेल डेस्क: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है. कप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में भारतीय टीम ने रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है.

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग में आंतरिक मतभेद और SIR को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने उठाए गंभीर सवाल

टोकाई सिटीज़न जिम्नेज़ियम में खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी. ईरान की टीम ने मुक़ाबले में वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और भारत ने तीन अंकों के अंतर से मुक़ाबला अपने नाम कर लिया. महिला कबड्डी को 2010 में पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया था. इसके बाद से यह भारतीय महिला टीम का कबड्डी में कुल चौथा गोल्ड मेडल है.

अब पुरुष टीम पर नज़रें

महिला टीम की जीत के बाद अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम पर नज़रें टिकी हैं. शुक्रवार को खेले गए सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में कप्तान सुनील कुमार की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने थाईलैंड को 66-28 के बड़े अंतर से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी. भारतीय पुरुष टीम का फ़ाइनल मुक़ाबला दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा. फ़ाइनल में भारत का सामना ईरान से होगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर