Wednesday, November 4, 2026

एनएच 22 चतरा-डोभी मुख्यमार्ग पर यात्री बस से टकराई अनियंत्रित कार, एक दर्जन से अधिक घायल

चतरा : झारखंड के चतरा जिला स्थित एनएच 22 चतरा-डोभी मुख्यमार्ग पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक यात्री बस से अनियंत्रित कार टकरा गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, इस दौरान स्थानीय लोगों ने आननफानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में परिवहन विभाग ने 6 जिलों के डीटीओ का किया तबादला, एक की सेवा कार्मिक विभाग को वापस

बताया जा रहा है कि घटना के समय यात्री बस सिंहवाहिनी बिहार के गया से चतरा आ रही थी, इसी दौरान संघरी घाटी में गया की ओर जा रही टाटा नेक्सॉन कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची सदर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर