एजुकेशन: दिसंबर के महीने में होने वाले UGC NET 2026 की परीक्षा के लिए अब उम्मीदवार आज, 1 नवंबर 2026 की रात तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा कर सकते हैं। पहले उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया था। लेकिन अब इसके समय को एक दिन बढ़ा दिया गया है।
Highlights:
UGC NET: एक दिन का बढ़ाया गया समय
यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने अपना आवेदन फॉर्म तो सबमिट कर दिया है, लेकिन किसी कारणवश फीस का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में उम्मीदवारों को एक और दिन का अतिरिक्त समय देते हुए NTA ने फीस पेमेंट विंडो को फिर से खोल दिया है। NTA ने यह जानकारी अपने ‘X’ पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से फीस पे कर सकते हैं। सफल भुगतान के बाद उन्हें कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा, ताकि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने का प्रमाण उनके पास रहे।
सिर्फ फीस पेमेंट की सुविधा होगी उपलब्ध
NTA ने साफ कहा है कि फिलहाल सिर्फ फीस पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है। नए रजिस्ट्रेशन और फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 को बंद हो चुकी है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे इस बढ़ी हुई समय के दौरान नया रेजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखरी समय का इंतज़ार किए बिना ही फीस पेमेंट कर दें। और पेमेंट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें। किसी भी तकनीकी समस्या या आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
समस्या होने पर करें हेल्पलाइन नंबर से संपर्क
UGC NET दिसंबर 2026 से जुड़े आवेदन और फीस पेमेंट में किसी प्रकार की परेशानी होने पर उम्मीदवार NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 नंबर पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक फोन कर सकते है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-180-4747 पर 24 घंटे संपर्क कर सकते है।

