Sunday, November 1, 2026

पलामू में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो टोटो और तीन मोबाइल जब्त

पलामू : उंटारी रोड थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो टोटो और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

इसे भी पढ़ें: पलामू : JTET की सुरक्षा ड्यूटी पर जा रही महिला जवान की सड़क हादसे में मौत

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने इस बाबत प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी दी. जानकारी के अनुसार शनिवार को नाबालिग ने उंटारी रोड थाना में आवेदन दिया था. जिसमें उसने लकड़ाही गांव से हुसैनाबाद जाने के अपने साथ दुष्कर्म होने की शिकायत की थी.आवेदन में दुष्कर्म में टोटो सवार तीन लोगों के शामिल होने की बात कही थी. शिकायत मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाना लाया.पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी निशानदेही पर दो टोटो और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए.

गिरफ्तार आरोपियों में उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी सुधोध दीक्षित (38), मुकेश दीक्षित (26) और अभय दीक्षित (20) शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि तीनों को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. छापामारी टीम में एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, पुलिस निरीक्षक सोनू कुमार चौधरी, थाना प्रभारी संतोष गिरि समेत उंटारी रोड थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर