Sunday, November 1, 2026

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान की रैली में शामिल होने वाले लोगों से व्यापारियों की मदद करने की अपील की

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपील की है कि रामलीला मैदान की रैली में शामिल होने वाले लोग यहां ख़रीदारी कर व्यापारियों की मदद करें. राहुल गांधी ने शनिवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो जारी कर यह अपील की.

इसे भी पढ़ें : रामलीला मैदान में आज हो रही रैली को लेकर व्यापारिक संगठन ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, अब क्या कहा?

उन्होंने कहा, “कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं.त्योहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी ख़रीदारी भी कीजिए – व्यापारियों का फ़ायदा हो जाएगा. मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुक़सान नहीं पहुंचाएगी. बीजेपी डरी हुई है इसलिए अफ़वाह फैला रही है.”

राहुल ने कहा, “दोनों काम करते हैं. कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान ख़रीदेंगे.” गौरतलब है कि दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) राहुल गांधी से 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली को टालने की मांग की थी. व्यापार संगठन ने अपील की थी कि त्योहारों के इस सीज़न में इस रैली को दीपावली के बाद (10 नवंबर के बाद) आयोजित किया जाए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर