Wednesday, October 28, 2026

पलामू में फांसी लगाने से दो युवकों की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम, दूसरे का घर में मिला शव

मेदिनीनगर : पलामू जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फांसी लगाने की घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई. पहली घटना पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की मेराल गांव की है. यहां सीताराम मेहता के 20 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार मेहता ने मंगलवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए एमएमसीएच लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई.

इसे भी पढ़ें: पलामू के हरिहरगंज में SIR में फिर पकड़ा गया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, प्रज्ञा केंद्र संचालक पर FIR

दूसरी घटना सतबरवा थाना क्षेत्र के रामघाट जोड़ा गांव की है. यहां राजेश्वर मांझी के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार ने मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार, मंगलवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो रोहित को फांसी के फंदे से लटका पाया.

घटना की सूचान मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने घटना की सूचना सतबरवा थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया गया. दोनों घटनाओं में युवकों के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है. हालांकि, तनाव के कारणों की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर