Thursday, July 23, 2026

गया में ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत, एक गंभीर, रील बना रहे थे ट्रैक पर

गया : बिहार के गया जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गुरारू-इस्माइलपुर रेलखंड के शंकर बिगहा मंझियामा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय तीनों किशोर रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील (वीडियो) बना रहे थे।

मृतकों की पहचान

हादसे में मारे गए किशोरों की पहचान राजीव कुमार (12 वर्ष) और गौतम कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। राजीव कुमार कोंच प्रखंड के पाली गांव के रहने वाले थे, जबकि गौतम कुमार परैया प्रखंड के खगड़ी बिगहा गांव के निवासी थे।
घायल किशोर की पहचान विपिन कुमार (14 वर्ष), निवासी पराणपुर गांव, के रूप में की गई है।

छठ पर मामा के घर आए थे तीनों

तीनों किशोर छठ पर्व के मौके पर मंझियामा गांव में अपने मामा सुरेंद्र पासवान के घर आए हुए थे। सोमवार को वे तीनों रेलवे ट्रैक के पास रील बना रहे थे। इसी दौरान दोनों दिशाओं से ट्रेनें आ गईं, जिससे राजीव और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

Also Read : ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

घायल का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में

घायल किशोर को पहले स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गांव में मातम, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए देने से इनकार करते हुए उन्हें अपने घर ले गए। बताया गया कि मृतकों में एक सुरेंद्र पासवान का भांजा और दूसरा नाती था, जबकि घायल किशोर उनका भतीजा है।

ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की

ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास अक्सर किशोर और युवा रील या वीडियो बनाते हैं। सुरक्षा के अभाव में इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन और रेलवे विभाग से गश्त बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और ट्रैक के पास लोगों के जाने पर रोक लगाने की मांग की है।

पुलिस और रेलवे ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलते ही गया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रेलवे प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर फोटो या वीडियो न बनाएं, क्योंकि यह जानलेवा और गैरकानूनी है।

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर