Tuesday, July 7, 2026

मणिपुर में असम राइफ़ल्स के काफ़िले पर घात लगाकर हुए हमले में दो जवानों की मौत, सीएम व राज्यपाल ने ये कहा

न्यूज डेस्क : मणिपुर के उखरुल ज़िले में संदिग्ध चरमपंथियों ने असम राइफ़ल्स के काफ़िले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई है. यह हमला सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नुंगशांग नदी इलाक़े के पास किया गया था. यह हमला उखरुल पुलिस स्टेशन से लगभग 16 किलोमीटर पूर्व में नुंगसांगखोंग के पास हुआ. फ़िलहल इलाक़े की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में एक अभियान शुरू किया है.

असम राइफ़ल्स के प्रवक्ता ने बताया, “उखरुल में आज एक हमला हुआ है जिसमें दो जवान शहीद हो गए. फिलहाल इस हमले में और कितने जवान घायल हुए है इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है.” वहीं ज़िला पुलिस के एक सूत्र के अनुसार, चरमपंथियों ने इस हमले में विस्फोटकों के साथ ही गोलीबारी का इस्तेमाल किया.

इसे भी पढ़ें : ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सिरीज़ के लिए भारतीय टीम से संजू सैमसन बाहर, रिंकू सिंह की वापसी

राज्यपाल ने हमले की निंदा की

इस बीच मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इस हमले की निंदा की. एक्स पर एक बयान में कहा गया है, “मणिपुर के गवर्नर आज उखरुल में घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफ़ल्स के दो बहादुर जवानों की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं. राज्यपाल हिंसा की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हैं.”

सीएम ने जताई संवेदना

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने हमले की निंदा करते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने एक्स पर लिखा, “आतंक की ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मणिपुर सरकार दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और शांति, सुरक्षा तथा क़ानून के शासन को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर