Thursday, October 29, 2026

मंईयां सम्मान योजना : धनबाद के 3.46 लाख लाभुकों को एकमुश्त 3 महीने का हुआ भुगतान, 259 करोड़ की राशि जारी

धनबाद : जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल से जून 2026 तक यानी तीन माह की एकमुश्त राशि का भुगतान कर दिया है. जिले में कुल 3.46 लाख स्वीकृत लाभुकों के खातों में लगभग 259. 57 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई. योजना का लाभ जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों के पात्र लाभुकों को मिला.

इसे भी पढ़ें : “झारखंड में खिलाड़ी सब्जी बेचते न दिखें”- CM हेमंत सोरेन; विभागीय समीक्षा बैठक में दिए और भी बड़े निर्देश…

जिले में सर्वाधिक लाभुक गोविंदपुर प्रखंड (50,562), झरिया अंचल (44,387), बाघमारा प्रखंड (44,281) और धनबाद अंचल (32,299) में रहे. इसके अलावा तोपचांची, निरसा, बलियापुर, कलियासोल, पुटकी, एग्यारकुंड, टुंडी और पूर्वी टुंडी सहित अन्य क्षेत्रों में भी लाभुकों के खातों में राशि भेजी गई.

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के तहत मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के 1,97,205 लाभुकों के बीच 60.96 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भी सफल भुगतान किया गया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर