Friday, October 30, 2026

बोकारो में सेक्टर 12 में अतिक्रमण हटाने गई बीएसएल टीम पर पथराव, दो होमगार्ड जवान घायल

बोकारो : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12ए काली मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची बोकारो स्टील के सिक्योरिटी विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। इस हमले में दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : पलामू में मात्र 5 रुपए के लिए ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, खाली जमीन पर कुछ लोग झोपड़ी नुमा घर बनाकर अतिक्रमण कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर बोकारो स्टील के सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंचे थे। टीम ने जब अतिक्रमण कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और सुरक्षा कर्मियों पर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया।

पथराव के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ते देख अधिकारी और जवान किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले। हालांकि इस हमले में होमगार्ड जवान अकरम अंसारी और बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर