Friday, October 30, 2026

पटना में 3 हैरान करने वाले मामले आए सामने, पुलिस भी परेशान

क्राइम डेस्क: राजधानी पटना में अक्टूबर के महीने में हुई तीन घटनाएं पुलिस के लिए ब्लाइंड केस साबित हो रही हैं। इन मामलों की जांच में अब तक पुलिस ने कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं की है। एक साल के बच्चे को पटना जंक्शन के टिकट काउन्टर से चोरी के लिया गया, लेकिन बच्चे की रेस्क्यू नहीं हो पाई। वहीं, रेलवे ट्रैक पर मिले युवक और छात्रा के शवों की पहेली भी नहीं सुलझी है। और युवक की पहचान तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा CCL के जनरल मैनेजर आलोक कुमार की मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़े: हजारीबाग : गुमशुदगी की सूचना पर गिद्दी पुलिस ने धनबाद के कतरास से युवती को सकुशल किया बरामद

कार के ड्राइविंग सीट पर मिला था CCL के जीएम का शव

बता दें, कि राजीव नगर थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 में तीन अक्टूबर की सुबह CCL के जनरल मैनेजर आलोक कुमार का शव उनकी कार की ड्राइविंग सीट पर मिला था। उनके कान के पीछे गोली लगी हुई थी। कार के गते के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई थी। उनके परिवार वालों ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कराया था। हालांकि, अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास ट्रैक पर मिले युवक और छात्रा के शव

आठ अक्टूबर की देर रात राजेंद्र नगर रेलवे यार्ड के पूरब पोल नंबर 538/23 के सामने रेलवे ट्रैक पर एक युवक और छात्रा के शव मिले थे। इस मामले में यह आशंका जताई गई थी कि साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या की होगी। हालांकि, जांच के बाद भी पुलिस इस मामले की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझा पाई है।

पटना जंक्शन से चोरी हुआ एक साल का बच्चा 

23 अक्टूबर को बेगूसराय से दशहरा मेला घूमने पटना आए सुधीर कुमार का एक साल का बेटा अजीत कुमार पटना जंक्शन के टिकट काउन्टर से चोरी हो गया था। सुधीर अपने पत्नी और बेटे के साथ जंक्शन पहुंचे थे। इसी दौरान उनका परिवार टिकट घर में ही सो गया था। आरोप है कि एक आदमी और महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए बच्चे को गायब कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

अक्टूबर के महीने में हुई तीन घटनाओं में अब तक पुलिस को कोई भी सफलता नहीं मिली है। एक मामले में बच्चे की बरामदगी, दूसरे में युवक की पहचान और छात्रा की मौत का कारण का पता लगाना। साथ ही रिटायर्ड जीएम की मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर