हजारीबाग : गिद्दी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवती को धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को गिद्दी थाना में एक बालिग युवती के लापता होने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ था।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी, दी धमकी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल सनहा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने युवती की लोकेशन का पता लगाया और धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र से उसे सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। युवती को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।

