Monday, November 2, 2026

गांव के ही युवक से परेशान होकर शादी के दो दिन पहले दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस कर रही मामले की जांच

न्यूज डेस्क: गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सियार टोली गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे 24 वर्षीय पूनम ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. घर में विवाह का माहौल बना हुआ था और 2 दिनों के बाद मड़वा की रस्म होनी थी. लेकिन उसने दुल्हन बनने से पहले ही उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे खुशी का माहौल एक दम से मातम में बदल गया. घटना के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में सन्नाटा छा गया. लोगों ने कहा कल लड़की शादी को लेकर काफी खुश थी और आज उसने मौत को गले लगा लिया.

विवाह का कार्यक्रम जारी था

परिजनों ने कहा, पूनम की शादी परसा बांसडीह निवासी देवेंद्र खेरवार के साथ तय हुआ था. विवाह का कार्यक्रम चल ही रहा था, जिसमें 26 अप्रैल को लगन, 28 अप्रैल को मड़वा और 29 अप्रैल को बारात आनी थी. शादी के शुभ अवसर पर घर में मेहमानों का आना जाना शुरु हो गया था और शादी की तैयारियां भी लगभग अंतिम चरण पर थी, लेकिन दुल्हन के इस कदम से पूरे घर में छाया खुशी का माहौल एक ही क्षण में बदल गया.

इसे भी पढ़े: जमशेदपुर में मिला 227 किलो का बम किया गया निष्क्रिय, सेना ने संभाली कमान

युवक करता था परेशान

मृतका की भाभी और सेरका पंचायत की मुखिया जयमंती कुमारी ने पुलिस को कुछ चौंकाने वाली बातें बताई. उन्होंने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया कि वह पूनम को बार-बार फोन कर परेशान करता था. जिस दिन यह घटना हुई उस दिन सुबह पूनम ने युवक से बातचीत की थी. मुखिया ने दावा किया है कि उक्त युवक की प्रताड़ना और मानसिक तनाव के कारण ही पूनम ने यह कदम उठाया. पिछले कुछ दिनों से युवक उस पर अनावश्यक दबाव बना रहा था.

दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टि से मामला मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल्स खगांल रही है. वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर