रांचीः CCL के CMD कार्यालय को बम से उड़ाने और कर्मियों को गोली मारने की धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। CCL मुख्यालय के सुरक्षा निरीक्षक पारसनाथ राम ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पोस्ट करने वाले अकाउंट की पहचान के लिए टेक्निकल टीम की मदद ले रही है।
इसे भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ शक्तिशाली, झारखंड में अगले 4 दिनों तक कई इलाकों में बारिश के आसार
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोशल मीडिया पर अमन साहू के नाम से प्रचारित पोस्ट में CCL के CMD कार्यालय (दरभंगा हाउस, रांची) में गोलीबारी और बमबारी करने तथा कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी गई है। पोस्ट में CCL के CMD और अन्य अधिकारियों को टैग कर टेंडर और ई-ऑक्शन प्रक्रिया पर आरोप लगाए गए हैं।
सुरक्षा निरीक्षक ने कहा है कि धमकी से सीसीएल के सीएमडी, अधिकारियों और कर्मचारियों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। इससे कर्मियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन सकता है। उन्होंने अकाउंट की जांच कर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अकाउंट संचालक की पहचान कर रही है।

