Monday, November 2, 2026

जमशेदपुर: सड़क हादसे में हुई 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 9 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

जमशेदपुर: एक सड़क हादसे ने नौ साल के मासूम से उसके पिता का साथ हमेशा के लिए छीन लिया। जिस उम्र में बच्चे पिता के कंधों पर बैठकर दुनिया देखने के सपने देखते हैं, उस उम्र में डब्बू साहू का बेटा पिता के बिना जिंदगी जीने को मजबूर हो गया है। गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय डब्बू साहू की मौत हो गई। उनकी असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, उनकी स्कूटी आउट ऑफ कंट्रोल होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हदमे में डब्बू साहू काफी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल TMH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे जांच के मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: गुमला: नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को राजस्थान में बेचा, जबरन शादी के बाद बंधक बनाकर किया अत्याचार

जमशेदपुर: अपने इलाके में पूजा कमेटी के सदस्य थे डब्बू साहू 

गाढ़ाबासा में रहने वाले डब्बू साहू अपने इलाके में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। वह गाढ़ाबासा उपहार संघ काली पूजा कमेटी के सदस्य भी थे। स्थानीय लोगों और कमेटी से जुड़े सदस्यों के बाछ उनकी पहचान एक सक्रिय व्यक्ति के रूप में हुई थी। उनके अचानक ऐसे चलने जाने से उनके परिवार के साथ-साथ पूजा कमेटी और पिरे इलाके में शोक की लहर है।

जमशेदपुर: सड़क हादसे ने छीना बेटे के सिर से पिता का साया

डब्बू साहू अपने पीछे अपने नौ साल के बेटे को छोड़ गए हैं। पिता की ऐसे अचानक मौत से उस मासूम बच्चे के जीवन में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसकी भरपाई इस दुनिया में कोई भी नहीं कर पाएगा। उनके हादसे की खबर मिलने के बाद से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

जमशेदपुर: पुलिस कर रही है मामले की जांच 

इस हादसे के बाद पुलिस इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने मएउन जुटी हुई है। गाड़ी किस हालत में आउट ऑफ कंट्रोल हुई और डिवाइडर से कैसे टकराई, इसकी जांच की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर