Tuesday, November 3, 2026

जमशेदपुर में मिला 227 किलो का बम किया गया निष्क्रिय, सेना ने संभाली कमान

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के किनारे यह 227 किलोग्राम वजनी बम बरामद हुआ था। बम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई थी। इतने बड़े और खतरनाक बम को देखते हुए भारतीय सेना की बम निरोधक टीम को मौके पर बुलाया गया। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। बम मिलने के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

दो दिनों तक चला तकनीकी निरीक्षण

सेना की टीम ने लगातार दो दिनों तक बम का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उसकी स्थिति, विस्फोटक क्षमता और उसके संभावित प्रभाव क्षेत्र का आकलन किया गया। सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बुधवार को ऑपरेशन चलाया गया और बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। समय रहते बम को निष्क्रिय कर दिए जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रशासन और सेना की सतर्कता से इलाके में शांति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे पहली कैबिनेट बैठक

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर