Wednesday, July 22, 2026

रांची : राजधानी के इस्लामनगर से दो बच्चे हुए लापता, दोस्त के घर से पुलिस ने किया बरामद

रांची :  राजधानी के पथलकुदवा स्थित इस्लाम नगर से दो बच्चे बुधवार शाम करीब 4 बजे से अचानक लापता हो गये. दोनों बच्चों के भी अचानक गायब होने की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई है। 12 वर्षीय समर और 10 वर्षीय सदफ के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई हैं। परिजनों ने बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई.

बच्चों के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही रांची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तत्काल खोज अभियान शुरू कर दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। देर रात सिटी एसपी, डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में काफी देर तक सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई तो वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया, ताकि लापता बच्चों के बारे में कोई सुराग मिल सके. जांच के दौरान पता चला कि दोनों बच्चे कांटाटोली स्थित अपने एक दोस्त के घर चले गए थे. रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर