Thursday, November 5, 2026

बोकारो में तिहरा हत्याकांड : पड़ोसी ने की बुजुर्ग दंपती और बहू की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड में बुधवार सुबह तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुकुरलीलवा गांव में अज्ञात कारणों से एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी और पुत्रवधू (पुतोहू) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: 22 लाख का इनामी माओवादी मदन महतो महिला सहयोगी मीणा समेत गिरफ्तार, AK-47 और पिस्टल बरामद

इधर घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वहीं घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर