Wednesday, August 5, 2026

22 लाख का इनामी माओवादी मदन महतो महिला सहयोगी मीणा समेत गिरफ्तार, AK-47 और पिस्टल बरामद

रांची: पिछले महीने के अंत में एक करोड़ इनामी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार करने से उत्साहित झारखंड पुलिस ने अब मंगलवार को सरायकेला जिले में नक्सल विरोधी अभियान में 22 लाख रुपये के कुल इनाम वाले तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक महिला माओवादी भी शामिल है. पकड़े गए माओवादियों में 15 लाख इनामी मदन महतो, पांच लाख इनामी रवि सरदार और उसकी पत्नी दो लाख इनामी मीणा शामिल है. इन नक्सलियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्टल समेत हथियार बरामद किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : JPSC छात्र आंदोलन के समर्थन में आई अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, कहा – इन हालातों से दुःखी हूं, अनशन पर बैठे 4 अभ्यर्थी

बताया जा रहा है कि पुलिस व सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई इस एक सटीक सूचना पर की, जिसमें बताया गया था कि स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य व 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार (पिता- राम सिंह उर्फ फौजी सिंह, निवासी- रेंगाडीह, टोला बेनाडीह, थाना नीमडीह, सरायकेला-खरसावां) कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर स्थित धर्मेन्द्र सरदार के घर आया हुआ है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने ‘कॉर्डन एंड सर्च’ ऑपरेशन कर रवि सरदार को धर दबोचा. .

खुले अन्य ठिकानों के राज

इस कार्रवाई में दो अन्य इनामी माओवादियों को भी गिरफ्तार किया गया. इसमें 15 लाख इनामी व रीजनल कमेटी मेंबर मदन महतो उर्फ शंकर, पिता- स्व. बंकिम महतो, निवासी- करमसोल, थाना सालबनी, जिला पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) के साथ साथ 2 लाख रुपये इनामी मीना: पति- बीरेन सिंह उर्फ सागर सिंह, पिता- स्व. सुकू पहाड़िया, निवासी- आमकोचा, थाना बलरामपुर, जिला पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) शामिल है.

हथियार बरामद

गिरफ्तार माओवादी रवि सिंह सरदार के पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह गिरफ्तारी नक्सली नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है. इलाके में दस्ता के अन्य सदस्यों की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए सघन तलाशी अभियान लगातार जारी है, ताकि बाकी बचे नक्सलियों को पकड़ा जा सके और अन्य हथियारों की बरामदगी की जा सके.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर