दुमका : काठीकुंड थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में एक घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ईशाकपुर नयाटोला निवासी असराफुल शेख (20 वर्ष), पिता सतार शेख के रूप में हुई है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें: दुमका : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानेश्वर में स्वास्थ्यकर्मियों के दवाओं को जलाने के मामले में जांच टीम गठित
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को चंद्रपुरा निवासी 72 वर्षीय सुनील कुमार हेम्ब्रम ने अपने घर में चोरी होने की लिखित शिकायत काठीकुंड थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर काठीकुंड थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
छापेमारी टीम की त्वरित कार्रवाई
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अवस्था में भाग रहे असराफुल शेख को पकड़ लिया। थाना लाकर पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी और आभूषण बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पाकुड़ निवासी अपने साथी मुशरफ शेख के साथ मिलकर चंद्रपुरा गांव में चोरी करने की बात भी बताई है। मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
ये सामान हुए बरामद
– चांदी जैसी धातु की बच्चों वाली छह चेन।
– 500 रुपये के 29 नोट, कुल 14,500 रुपये।
– 100 रुपये के 57 नोट, कुल 5,700 रुपये।
– 10 रुपये के 100 नोट, कुल 1,000 रुपये।
इस प्रकार पुलिस ने कुल 21,200 रुपये नकद और छह चेन बरामद की हैं। वहीं छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी पु०अ०नि० बलराम कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० विजय प्रताप सिंह, पु०अ०नि० केदारनाथ पुरती, पु०अ०नि० मानकी हाईबुरु एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

