रांची: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात प्रतीक्षारत अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर बुधवार की रात इस संबंध मे आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
अनुप गर्ग: संयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभाग
सिद्धांत कुमार: अवर सचिव, वित्त विभाग
आनंद शर्मा: अवर सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
नाजिश उमर अंसारी: अवर सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
हिमांशु लाल: अवर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
दीप्ति रोहिला: अवर सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
कृति कामना: अवर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

