Wednesday, November 4, 2026

रांची में आंदोलनरत छात्रों के प्रदर्शन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, वार्ता को हैं तैयार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों के पिछले 11 दिनों से जारी आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी के प्रभारी समेत सरकार के कई लोग छात्रों से बातचीत के लिए तैयार हैं. छात्रों के साथ वार्ता का रास्ता खुला हुआ है और जल्द ही समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा.

 मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अपनी ही एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया. जेपीएससी अध्यक्ष हटाए गए. लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, कार्रवाई अभी भी जारी है.

इसे भी पढ़ें : जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में हेमंत सरकार छात्रों से करेगी बात, मांगों पर विचार करने के लिए बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी पेपर लीक के मामले सामने आते हैं, लेकिन वहां अपनी एजेंसियों पर कार्रवाई नहीं की जाती. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार छात्रों पर गोली या लाठी नहीं चलाती, बल्कि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करेगी. आंदोलन कर रहे छात्रों से अपील करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को आंदोलन में शामिल नहीं किया जाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द छात्रों से वार्ता करेंगे और बातचीत के जरिए रास्ता निकाला जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर