Wednesday, November 4, 2026

TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से दिया इस्तीफा, छोड़ी राज्यसभा की सीट

न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं का इस्तीफा जारी है। एक तरफ पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की अहम बैठक में शामिल रहीं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने संसद की सदस्यता और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आज यानी सोमवार को देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और राज्यसभा सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

ममता बनर्जी को ईमेल से भेजा इस्तीफा

राज्यसभा से इस्तीफा देने के तुरंत बाद सुखेंदु शेखर राय ने तृणमूल कांग्रेस से भी अपना नाता तोड़ लिया। उन्होंने पार्टी से इस्तीफे की कॉपी ईमेल के जरिए TMC प्रमुख ममता बनर्जी को भेज दी। हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सुखेंदु शेखर राय तृणमूल कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते रहे हैं। पार्टी और संसद दोनों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। ऐसे में उनका अचानक इस्तीफा TMC के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ TMC नेता जहांगीर खान, फालता थाने में दर्ज हैं 7 FIR

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर