Thursday, October 29, 2026

TMC सांसद काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, कल्याण बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क: टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है। इस मामले ने टीएमसी के अंदर चल रहे विवाद और असंतोष को एक बार फिर सामने ला दिया है। उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा के भीतर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

उचित कार्रवाई और सजा

काकोली घोष का कहना है कि कल्याण बनर्जी का व्यवहार केवल उनके प्रति ही नहीं, बल्कि कई अन्य महिला सांसदों के प्रति भी अनुचित और अपमानजनक रहा है। अपने पत्र में काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति देने के साथ-साथ उचित कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने की मांग भी की है। इस शिकायत के बाद संसद और पार्टी दोनों स्तरों पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

पार्टी में बदलाव के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के संसदीय ढांचे में बड़ा बदलाव किया था। इस बदलाव के तहत काकोली घोष को चीफ व्हिप पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह कल्याण बनर्जी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। काकोली घोष को पद से हटाए जाने के बाद से ही पार्टी के भीतर असंतोष और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था। अब लोकसभा अध्यक्ष को लिखी गई शिकायत ने टीएमसी की अंदरूनी राजनीति और नेताओं के बीच बढ़ते मतभेदों को सार्वजनिक कर दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विवाद आने वाले समय में पार्टी के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है।

यह भी पढ़ें: TMC नेता अजीत साहा भाई संग गिरफ्तार, घर से 27 लाख नकद, 626 राउंड गोलियां व 52 बोतलें शराब बरामद

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर